अनियंत्रित होकर पलटा आटो, छह घायल

0
425

सिलीगुड़ी, 3 जनवरी (हि.स.)। यात्रियों से भराा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से छह यात्री घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या संलग्न कामरंगागुड़ी ओवरब्रिज इलाके में घटी है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक सिटी ऑटो सिलीगुड़ी से यात्रियों को लेकर फुलबाड़ी की ओर जा रहा था। तभी तेज़ रफ्तार सिटी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस और हाईवे ट्रैफिक आउट पोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here