सुभाष चंद्र बोस बलिदानी व साहसी देशभक्त थे : आनन्द घिल्डियाल

0
274

-पार्षदों ने नागरिकों संग मनायी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

प्रयागराज, 23 जनवरी (हि.स.)। सुभाष चंद्र बोस ने देश की सबसे बड़ी आईसीएस की नौकरी अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए छोड़ दी थी। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए आम नागरिकों को जोड़ने हेतु कुशल नेतृत्व के रुप में नारा दिया कि ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा।’’ सुभाष चंद्र बोस बलिदानी, साहसी देशभक्त थे।

उक्त विचार कर्नलगंज के वरिष्ठ पार्षद आनन्द घिल्डियाल ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर व्यक्त किया। गुरूवार को कर्नलगंज में सर्वदलीय पार्षद पूर्व पार्षद जन कल्याण संस्था प्रयागराज के तत्वावधान में शहीद सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर पार्षदों एवं नागरिकों ने सुभाष चंद्र बोस के स्मृति में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर चर्चा की एवं प्रकाश डाला।

कार्यक्रम मे मुख्य रुप से वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, वरिष्ठ पार्षद आनंद घिल्डियाल, कुसुमलता गुप्ता, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, अशोक सिंह, चंद्र प्रकाश गंगा, डॉ शान्ति चौधरी, डी के साहू, रामजी केशरवानी, बच्चा यादव, उदय शंकर त्रिपाठी, विवेक सिंह, नागेंद्र अस्थाना, नागेंद्र मिश्रा, बच्चा पाल, पुलकेश बनर्जी आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here