जेल काम्पलेक्स में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका पर दो लोगों को लिया गया हिरासत में

रायगढ़, 2 जनवरी (हि.स.)। रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल के निगम काम्पलेक्स में आज सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर जूटमिल पुलिस टीम ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला की हत्या की आशंका जाहिर की है और इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका की उम्र 45 साल जिसका नाम डिलेश्वरी महंत और वह भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी।

रायगढ़ के जेल काम्पलेक्स स्थित गुरुवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका को देखते हुए जूटमिल पुलिस को जानकारी दी और मौके पर पहुंची जूटमिल पुलिस टीम ने यह पाया कि महिला के शरीर पर चोट के निशान थे।

जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि देर रात इस महिला की मौत हुई है और देखने से लगता है कि उसकी हत्या की गई है। उनका कहना था कि लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है और कुछ सुराग के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले में स्थानीय निवासी व पूर्व पार्षद मुक्तिनाथ बबुआ ने भी बताया कि उन्हें लोगों ने सूचना दी कि रोजाना भीख मांगकर अपना गुजर बसर करने वाली डिलेश्वरी महंत निगम काम्पलेक्स में ही सोती थी और आज सुबह उसकी लाश पड़ी हुई मिली। उन्हें भी लगता है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस हिरासत में लिये गए लोगों से पूछताछ करके मामले का पता लगाने में जुट गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories