Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

(संशोधित) वर्ष 2024 पाकिस्तानी सेना व सुरक्षाबलों के लिए 10 साल में रहा सबसे घातकः सीआरएसएस

इस्लामाबाद, 31 दिसंबर (हि.स.)। वर्ष 2024 पाकिस्तानी सेना और सुरक्षाबलों के लिए 10 साल में सबसे घातक रहा। साल 2024 में पाकिस्तान में 1166 आतंकी हमलों व हमलावरों के खिलाफ अभियान से जुड़े मामलों के दौरान 2546 मौतें हुईं और 2267 लोग घायल हुए। इनमें नागरिक, सुरक्षाकर्मी और हमलावर शामिल हैं। देशभर में हुई कुल मौतों में से 94 प्रतिशत और कुल घटनाओं में से 89 प्रतिशत खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हुईं।

सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज (सीआरएसएस) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 9 साल के मुकाबले साल 2024 में ऐसी घटनाएं सर्वाधिक स्तर पर हुई हैं। ऐसे हमलों में आम नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवान और सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इन घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा और दूसरे स्थान पर बलूचिस्तान है। इन आंकड़ों ने पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों में उठ रहे बगावत के स्वर और उनके सामने कमजोर पड़ती सुरक्षा व्यवस्था को उजागर किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में हुई मौतें पिछले नौ सालों में सबसे ज्यादा रहीं। साल के अन्य महीनों के मुकाबले नवंबर सबसे घातक महीने के रूप में उभर कर सामने आया है, जिसमें औसतन प्रतिदिन लगभग 7 लोगों की जान चली गई। आतंकी और हिंसा की सबसे ज्यादा घटनाएं और उसमें मरने वालों की संख्या के मामले में खैबर पख्तूनख्वा (1,616 मौतें) अव्वल है जबकि बलूचिस्तान (782 मौतें) का स्थान रहा। हिंसा और आतंकी घटनाओं में सबसे ज्यादा मौत खैबर पख्तूनख्वा के अफगानिस्तान की सीमा से लगे जिलों- कुर्रम, उत्तरी वजीरिस्तान, खैबर में दर्ज की गईं है।

खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान, बन्नू और लक्की मारवत में भी लगातार हिंसा और मौतें हुईं। इन जिलों के बाद बलूचिस्तान के क्वेटा, केच, कलात और मुसाखेल जिले आते हैं। हिंसा व आतंकी घटनाओं में पिछले छह साल तक आई गिरावट 2021 के बाद से लगातार बढ़ रही है। साल 2021 के बाद से हिंसा में फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो 2024 में सर्वाधिक हो गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories