Thu, Mar 5, 2026
22 C
Gurgaon

शपथ लेने से पहले हमास को ट्रम्प की सीधी चेतावनी- बंधकों को नहीं छोड़ा तो मिडिल ईस्ट बर्बाद हो जाएगा

वॉशिंगटन, 8 जनवरी (हि.स.)। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर हमास को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके शपथ ग्रहण से पहले बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया तो मिडल ईस्ट में सबकुछ बर्बाद हो जाएगा। ट्रम्प 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।

नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी बंधकों की रिहाई को लेकर हमास के साथ चल रही बातचीत संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।हमास की तरफ से बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रम्प ने साफ लहजे में कहा कि 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में उनके शपथ ग्रहण से पहले अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो यह हमास या किसी के लिए अच्छा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि “अगर मेरे पदभार ग्रहण करने तक इजराइली बंधक वापस नहीं आए, तो मध्य पूर्व में सबकुछ बिगड़ जाएगा।” उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत पहले बंधकों को रिहा कर देना चाहिए था। लोगों को बंधक कभी बनाना ही नहीं चाहिए था।

7 अक्टूबर 2023 में दक्षिणी इजरायल पर हमास आतंकियों के हमले के बाद इजरायल का अनुमान है कि लगभग सौ लोगों को हमास ने अभी भी बंधक बना रखा है जिनकी रिहाई के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास चल रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories