Fri, Feb 13, 2026
12 C
Gurgaon

नेपाल भूकंप अपडेट : स्कूल में पढ़ाई कर रहे 11 छात्र बेहोश, काठमांडू में एक व्यक्ति ने छत से छलांग लगाई

काठमांडू, 07 जनवरी (हि.स.)। मंगलवार को नेपाल-चीन की सीमा पार आए 7.1 मैग्नीट्यूड भूकंप के दौरान काठमांडू में एक व्यक्ति ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। इसके अलावा एक स्कूल के क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे कई छात्र डर से बेहोश हो गए। हालांकि, सभी को सामान्य उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

गृह मंत्रालय की तरफ से भूकंप को लेकर दिए गए अपडेट के मुताबिक काठमांडू के स्युचाटार इलाके में भूकंप आने के बाद अपनी जान बचाने के लिए स्युचाटार निवासी 20 वर्षीय युवक ऋषिकेश थापा ने अपने मकान के छत से नीचे छलांग लगा दी जिसके कारण वह मामूली रूप से घायल हो गया। इसी तरह बारा जिले के कलैया में रहे त्रिचन्द्र माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 11 विद्यार्थी डर से बेहोश हो गए। हालांकि, सभी को सामान्य उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। इस विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि सुबह के समय विद्यालय में पढ़ाई चल रही थी, जब अचानक ही सब कुछ जोर जोर से हिलने लगा। छात्रों में भूकंप आने की खबर फैलने के बाद क्लास रूम से बाहर निकलने के लिए भगदड़ मच गई। इसी दौरान कुछ छात्रों के बेहोश होने की खबर मिली। शिक्षक ने बताया कि बेहोश होने वालों में अधिकांश छात्राएं हैं, जो डर के कारण अचेत हो गई थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories