Wed, Mar 18, 2026
30 C
Gurgaon

फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से किराने की दुकान में लगी आग

फरीदाबाद, 31 दिसंबर (हि.स.)। ओल्ड फरीदाबाद की भूड़ कॉलोनी में किरयाने की दुकान में मंगलवार अल सुबह शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दुकान के अंदर आग लग गई। जिसकी खबर पड़ोसियों द्वारा दुकान मालिक को दी गईं। दुकान मालिक ने मौके पर पहुंचकर दुकान का शटर खोल सामान को निकालने की कोशिश की, लेकिन अंदर आग बहुत ज्यादा फैल चुकी थी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। स्टोर के मालिक बिजेंद्र झा ने बताया सुबह पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि दुकान के अंदर से तेज धुआं निकल रहा है। जब मौके पर आकर शटर खोला, तो देखा दुकान की अंदर आग लगी हुई थी। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर मौके पर बुलाया, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती दुकान में आग फैलती चली गई और परचून का लगभग सारा समान जल चुका था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा दुकान में आग किस कारण लगी है, यह स्पष्ट नहीं है। जहां तक महसूस हुआ है, यह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, क्योंकि गली में बिजली का खंभे लगे हुए है, उन पर बिजली की बहुत सारी तार दुकान की तरफ से जा रही है। आए दिन यहां पर तारों में शॉर्ट सर्किट होता ही रहता है, उसी कारण दुकान के अंदर भी आग लगी होगी। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories