Sun, Mar 15, 2026
27 C
Gurgaon

राजगढ़ः हुंडई कार शोरुम में लगी आग, वेन्यू कार सहित अन्य सामग्री जली

राजगढ़, 7 जनवरी (हि.स.)। देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में सिविल अस्पताल तिराहा के समीप बने श्रीराम हुंडई कार शोरुम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, आग से एक वेन्यू कार सहित शोरुम की सजावट में लगी सामग्री जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर पड़ताल शुरु की।

जानकारी के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित श्रीराम हुंडई कार शोरुम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटों को देखकर गार्ड ने मालिक सहित कर्मचारियों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को शोरुम में लगे कांच तोड़ने पड़े, आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया। आग से डिस्प्ले में रखी एक वेन्यू कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई साथ ही शोरुम की सजावट में लगा सामान जल गया। आग किन कारणों के चलते लगी, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका हालांकि शोर्ट-सर्किट होने की आशंका जताई गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories