Thu, Mar 19, 2026
24 C
Gurgaon

पूर्णिया महिला हॉकी खिलाड़ी ओलंपिक के लिए राजगीर में करेगी तैयारी

पूर्णिया, 6 जनवरी (हि.स.)। पूर्णिया की युवा हॉकी प्रतिभाओं के लिए एक नया अध्याय शुरू हुआ है। एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की 21 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राजगीर खेल अकादमी भेजा गया है, जहां वे प्रसिद्ध कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में 2028 ओलंपिक की तैयारी करेंगी।

जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी ने बताया कि पूर्णिया की इन युवा खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष शानदार प्रदर्शन किया है। काजल कच्छप और सुगंधा सोनम ने जूनियर नेशनल और ईस्ट जोन चैंपियनशिप 2024 में बिहार का प्रतिनिधित्व कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। टीम ने जूनियर स्टेट चैंपियनशिप और मेजर ध्यानचंद विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में उपविजेता का स्थान हासिल किया।खेल के विकास को नई दिशा देने के लिए जिला प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। कन्या उच्च विद्यालय पूर्णिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रो हॉकी टर्फ बनाया जाएगा और खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की स्थापना की जाएगी। “हर गांव खेल का मैदान” योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णिया में खेलों के लिए बेहतर माहौल है, बस जरूरत है सही दिशा और बुनियादी सुविधाओं की। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को मौजूदा खेल संरचनाओं की स्थिति की समीक्षा कर बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।यह पहल न केवल पूर्णिया के खेल जगत में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी, बल्कि भविष्य के ओलंपियन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories