ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

0
246

हरिद्वार, 31 दिसंबर (हि.स.)। साल के अंतिम दिन जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। लक्सर कोतवाली तिराहे के निकट एक ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत हो गई। घटना के बाद से बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, मंगलवार को एक ट्रक लक्सर से रुड़की की ओर जा रहा था। ट्रक जैसे ही कोतवाली तिराहे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बाइक ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित बाइक सवार स्वयं तो किसी तरह बचगया, किन्तु दुर्भाग्यवश उसकी 30 वर्षीय पत्नी बरखा और उसकी आठ वर्षीय बेटी निवासी अकोड़ा खुर्द ट्रक की चपेट में आ गए। जिस कारण दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची लक्सर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतकों के परिजनों ने ट्रक ड्राइवर पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया। उन्हांेने ट्रक चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। हादसे के बाद ट्रक चालक मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपित ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here