Sat, Mar 7, 2026
21 C
Gurgaon

हिसार में मुठभेड़ के बाद दो गैंगस्टर गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

भैणी अमीरपुर में हुई हत्या मामले में वांछित थे आरोपी

हिसार, 11 जनवरी (हि.स.)। जिले के हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पुलिस के साथ

हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल

में भर्ती करवाया गया है।

दोनों की पहचान भैणी अमीरपुर गांव के अमन उर्फ अजय और पेटवाड़

गांव के राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हांसी पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को दो बदमाशों के नेशनल

हाईवे पर बाईपास के पास पहुंचने की सूचना मिली। इस पर टीम बाइपास पर पहुंची।

पुलिस

के अनुसार यहां दो बदमाश आते दिखे। इसके बाद उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने

टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दोनों बदमाशों

के पैरों में गोली है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। अमन पर

सात दिन पहले युवक का मर्डर करने का आरोप है। बदमाश अमन उर्फ अजय पर लगभग एक सप्ताह पहले चार जनवरी को भैणी अमीरपुर निवासी

युवक का मर्डर करने का आरोप है।

मामले के अनुसार भैणी अमीरपुर गांव में चार जनवरी की

शाम करीब 6 बजे साहिल और उसका चाचा अशोक घर के बाहर अपनी दुकान के सामने बैठे हुए थे।

उसी दौरान अमन दुकान के पास आया, उसने जेब से पिस्तौल निकाल कर साहिल व अशोक पर तान

दी। इस दौरान साहिल घर के अंदर भागा। अमन ने घर में घुसकर साहिल को गोली मार दी। जब

अशोक बीच-बचाव करने लगा तो अमन ने उस पर भी पिस्तोल तान दी थी। अशोक जान बचाने के लिए

घर से बाहर भागा। इस पर अमन भी उसके पीछे दौड़ा।

अमन ने अशोक पर दो-तीन बार फायर किए

थे। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता सुरेश के बयान पर अमन, बबलू उर्फ

बलराज, मुकेश, अजमेर व मोनू के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में ये आरोपी पुलिस

को वांछित थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories