Sun, Feb 15, 2026
19 C
Gurgaon

इजराइली सेना प्रमुख का इस्तीफे का ऐलान, हमास हमले की विफलता की ली जिम्मेदारी

तेल अवीव, 21 जनवरी (हि.स.)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने मंगलवार को अपने इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वह 06 मार्च को अपने पद से हटने का इरादा रखते हैं। हलेवी ने 2023 में दक्षिण इजराइल पर हमास के हमले को रोकने में सेना की विफलता की जिम्मेदारी ली है।

आईडीएफ के प्रमुख हर्जी हलेवी ने कहा कि वह हमास हमले की जांच को 06 मार्च तक पूरा करेंगे और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सेना की अगली पीढ़ी के लिए नेतृत्व को सुचारू रूप से सौंपने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस निर्णय के दौरान इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम लागू हो चुका है। समझौते के तहत दोनों पक्षों ने बंधकों की रिहाई का आदान-प्रदान किया है। हमास ने तीन इजराइली नागरिकों को रिहा किया, जबकि इजराइल ने 90 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ दिया।

हलेवी का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब इजराइल अपने सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की तैयारी कर रहा है। उनका यह कदम सेना में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गाजा में इजराइल और हमास के बीच इस साल 19 जनवरी से युद्ध विराम लागू है। युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया। जिसके बदले में इजराइल की तरफ से 90 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories