Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

काशी की बेटी पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन, पर्थ में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

वाराणसी, 15 अप्रैल (हि.स.)। वाराणसी जिले की बेटी पूजा यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले से पहली बार किसी महिला हॉकी खिलाड़ी का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। पूजा अब ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 25 अप्रैल से 5 मई तक होने वाली पांच मैचों की सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जिले के गंगापुर निवासी पूजा यादव मिडफील्डर के तौर पर खेलती हैं और इस समय बैंगलोर कैंप में अभ्यास कर रही हैं। उनका चयन होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। खेलप्रेमी और स्थानीय लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

पूजा के पिता महेंद्र यादव दूध बेचने का कार्य करते हैं और माता कलावती देवी एक गृहिणी हैं। सात भाई-बहनों में पूजा पांचवें स्थान पर हैं। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूजा ने कठिन संघर्ष और अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

पूजा की इस उपलब्धि पर वाराणसी हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से खेलों का बहुत विकास हो रहा है। पूजा यादव के चयन से युवा महिला खिलाडियों का उत्साह बढ़ेगा। वहीं, हॉकी वाराणसी के सचिव के.बी. रावत ने बताया कि पहली बार वाराणसी की किसी महिला खिलाड़ी को भारतीय हॉकी टीम की नीली जर्सी पहनने का मौका मिला है। पूजा यादव 20 अप्रैल को भारतीय महिला टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पर्थ के लिए रवाना होंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories