Sat, Feb 7, 2026
11 C
Gurgaon

नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी के घर से की लाखों की डकैती

गिरिडीह, 03 जनवरी (हि.स.)। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे हथियार बंद अपराधियों ने व्यवसायी सुरेश मोदी के घर धावा बोलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना बिरनी के बिराजपुर चौक के समीप रहने वाले सुरेश मोदी और राजेश मोदी के घर पर हुई। मोदी बंधुओ के अनुसार सात की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने घर में घुसते ही गृह स्वामी सुरेश और उनके दोनों बेटे राजेश समेत घर की महिलाओं को पिस्तौल और धारदार हथियार का भय दिखाकर सबों को अपने कब्जे में किया। इस दौरान अपराधियों ने घर के एक एक कमरे को खंगाला, अलग अलग स्टील अलमारियों में रखे करीब आठ लाख के जेवर के साथ दो लाख नगद रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के क्रम में अपराधियों ने सुरेश, राजेश और घर की महिलाओं के मोबाइल भी जब्त कर लिया। हालाकि सुरेश मोदी का छोटा बेटा अपने मोबाइल बचाने में सफल रहा। अपराधी इस दौरान करीब 20 मिनट तक सुरेश मोदी और राजेश मोदी के घर पर तांडव मचाते रहे। और घटना को अंजाम देकर फरार हो गये । घटना के बाद गृहस्वामी ने घर में हुए डकैती की जानकारी पड़ोसियों को दिया। सुरेश के छोटे बेटे के मोबाइल से घटना की जानकारी बिरनी थाना पुलिस और एसडीपीओ धनंजय राम को दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही

एसडीपीओ धनंजय राम और अधिकारी बिराजपुर चौक पहुंचे और पिता पुत्र से घटना की पूरी जानकारी ली। घटना की जानकारी सुबह जब लोगो को मिला, तो काफी संख्या में पड़ोसी भी सुरेश मोदी के घर पहुंचे।इस बाबत बिरनी पुलिस ने कहा कि अपराधिक ठिकानों पर छापेमारी शुरु की गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories