Tue, Feb 10, 2026
23 C
Gurgaon

नेपाल सरकार की तरफ से विदेश मंत्री ने भारतीय दूतावास पहुंच कर पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि

काठमांडू, 29 दिसंबर (हि.स.)। नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

काठमांडू में भारतीय दूतावास पहुँच कर विदेश मंत्री डॉ. राणा ने भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके स्मरण में रखी गई शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किया।

उन्होंने डॉ. सिंह के निधन पर नेपाल सरकार और नेपाल के लोगों की ओर से हार्दिक संवेदना व्यक्त की और कहा कि नेपाल ने एक सच्चा मित्र और शुभचिंतक खो दिया है।

अपने शोक संदेश में विदेश मंत्री डॉ. राणा ने लिखा कि दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह एक दूरदर्शी नेता और नेपाल के सच्चे मित्र थे और लोकतंत्र तथा विकास में उनके सहयोग,सद्भाव और समर्थन के लिए नेपाली जनता हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगी।

डॉ. सिंह का 26 दिसंबर को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories