Mon, Mar 23, 2026
24 C
Gurgaon

Bihar By Election 2024: तरारी और बेलागंज में बदले गए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी; इन दो नेताओं पर PK ने खेला दांव

बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस बीच, एक बड़ी खबर सामने आई है। तरारी और बेलागंज में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी बदले गए हैं। प्रशांत किशोर ने दो नए नेताओं पर दांव खेला है।

अब तरारी सीट से किरण सिंह को टिकट मिला है। वहीं, प्रो. खिलाफत हुसैन को भी हटा दिया गया है। अब उनकी जगह अमजद को बेलागंज से मैदान में उतारा गया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में घोषणा इस बात की घोषणा हुई।

बता दें कितरारी से पहले घोषित उम्मीदवार पूर्व उप सेना प्रमुख श्रीकृष्ण सिंह का स्थानीय वोटर लिस्ट में नाम नहीं था। इसको लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसपर पीके ने आगे आकर सफाई भी दी थी।

पीके ने बवाल के बाद दी थी सफाई

पार्टी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस आदमी की बिहार में अपनी जमीन है, बिजली बिल देता और यहां का निवासी है, यदि केवल राज्य के वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता है, इस चीज को देखा जाएगा। उनकी लड़ाई माफिया से है और जन सुराज उनसे डरने वाला नहीं है।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि एक-दो दिनों में स्थिति साफ हो जाएगी। हम लोग कानूनी सलाह भी ले रहे हैं। इस बयान के बाद अब पार्टी की तरफ से इस तरह का कदम उठाया गया है। बता दें कि श्रीकृष्ण सिंह तरारी के ही करथ गांव के निवासी हैं। उनका बिहार में कहीं से भी वोटर लिस्ट में नाम नहीं है।

चुनाव आयोग का क्या है नियम

वहीं, चुनाव आयोग का नियम कहता है कि विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उस राज्य के किसी भी क्षेत्र का वोटर होना अनिवार्य है। हालांकि, अब तरारी से जन सुराज पार्टी ने एसके सिंह का टिकट काट दिया है।

अब किरण सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां भाजपा ने विशाल प्रशांत को टिकट दिया है। जबकि महागठबंधन से सीपीआई-एमएल के राजू यादव प्रत्याशी हैं। हालांकि, अब तक यह बात साफ नहीं हो पाई है कि बेलगंज से प्रत्याशी को क्यों बदला गया है। 

प्रत्याशियों का विवरण

  • तरारी से उम्मीदवार – किरण सिंह 
  • परिचय- सामाजिक कार्यकर्ता, महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय, शिक्षा को लेकर सक्रिय 
  • बेलागंज से उम्मीदवार – मो. अमजद 
  • परिचय – पूर्व मुखिया, राजनीतिक कार्यकर्ता, बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2005 और 2010

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories