वैष्णाें देवी से लाैट रहा नाेएडा का परिवार जींद में हादसे का शिकार, दाे महिलाओं की माैत

नेशनल हाईवे 152 डी पर 15 फुट उंचाई से गिरी गाड़ी

जींद, 6 जनवरी (हि.स.)। जींद के गांव भिड़ताना के निकट बीती रात एक कार नेशनल हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फुट नीचे गिर गई। कार सवार दो महिलाओं की मौत हो जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह परिवार वैष्णो देवी माथा टेककर लौट रहा था।

यह चारों उत्तर प्रदेश में नोएडा के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में नोएडा की रहने वाली सुप्रिया (35) और सुषमा (22) की मौत हो गई है। वहीं अर्जुन (38) और सैफ (22) घायल हैं। स्कॉर्पियों में सवार चारों लोग जम्मू में वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे। रात के समय जब वह महेंद्रगढ़-अंबाला को जोडऩे वाले नेशनल हाईवे 152-डी पर पहुंचे तो भिड़ताना के पास स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और रेलिंग तोडक़र नीचे जा गिरी।

इससे उसमें सवार सुप्रिया, सुषमा, अर्जुन और सैफ अंदर ही फंस गए। ग्रामीणों द्वारा सूचित करने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो को काटकर चारों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद चारों को जींद के अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने सुषमा व सुप्रिया को मृत घोषित कर दिया जबकि अर्जुन और सैफ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories