मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव का निधन, सैफई पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ, 09 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार की सुबह चार बजे के करीब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। राजपाल यादव लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं परिवार के मुखिया रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में असामयिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गांव सैफई में आज दोपहर बाद किया जाएगा। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चाचा राजपाल यादव के निधन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओ के साथ सैफई पहुंचे हैं। अखिलेश यादव ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। उनके साथ चाचा शिवपाल यादव और वरिष्ठ समाजवादी नेतागण भी सैफई में मौजूद हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories