Mon, Feb 16, 2026
26 C
Gurgaon

नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपी फरार

शिमला, 22 जनवरी (हि.स.)। जिला कुल्लू की एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद कुल्लू जिला के आनी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। हालांकि मामला शिमला जिला के रोहड़ू से जुड़ा होने के कारण रोहड़ू थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को रोहड़ू पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

आरोप है कि मनोज कुमार ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर कई दिनों तक अपने पास रखा और उसका रेप किया। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक़ आरोपी ने पीड़िता के साथ जून 2024 में शारीरिक सम्बंध बनाये और अभी वह सात माह की गर्भवती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने अपनी मां व बहन की मदद से इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। पीड़िता और उसकी मां का आरोप है कि आरोप परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

रोहड़ू पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि शिकायत के आधार पर दुष्कर्म जान से मारने की धमकी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories