Sun, Feb 22, 2026
26 C
Gurgaon

जींद में साइबर ठगों ने भाजपा नेता के नाम पर ढाबा संचालक को लगाया चूना

जींद, 30 दिसंबर (हि.स.)। साइबर ठगों ने भाजपा नेता के नाम पर एक ढाबा संचालक से साढ़े 12 हजार रुपये ठग लिए। यहां तक कि ढाबा संचालक को पेमेंट का फर्जी वाउचर भी भेज दिया। मामला भाजपा नेता के सज्ञान में आने पर उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों को ठगों से सचेत रहने को कहा है।

बत्तख चौक पर ढाबा चलाने वाले मोनू ने बताया कि उनके पास शनिवार को व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने मोनू को बताया कि भाजपा के जिला महामत्री डा. राज सैनी के यहां से बोल रहा है। डॉक्टरों के लिए लंच का इंतजाम करना है। उन्होंने कुछ डिश का ऑर्डर किया। जिसमे एक विशेष प्रकार की डिश भी शामिल थी। जो डिश उसके पास उपलब्ध नहीं थी। जिस पर उसने कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक नंबर देकर वह डिश वहां से मंगाने के लिए कहा। जिसका बिल इक्कठा बनाने की भी बात कही। जो नंबर दिया गया उस पर किसी कंपनी का नाम लिखा आ रहा था। साढे 12 हजार रुपये मांगे गए। जिसका अग्रिम भुगतान किया जाना था। उसने कंपनी समझ कर ऑनलाइन उसका भुगतान कर दिया। ठग ने उसके पास राज अस्पताल के नाम से 27 हजार रुपये का वाउचर स्क्रीन शॉट भी भेजा। काफी समय तक ऑर्डर की डिश नहीं पहुंची तो उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ। जिस पर उसने भाजपा नेता के पास संर्पक साधा तो धोखाधड़ी साफ हो गई।

बाद में गोहाना रोड पर एक मिष्ठान भंडार पर भी ठगी का प्रयास किया गया लेकिन दुकानदार ने भाजपा नेता से संर्पक साध लिया। जिसके चलते वह ठगी का शिकार होने से बच गया। सोमवार को भाजपा नेता डा. राज सैनी ने बताया कि मामला उनके सज्ञान में आया है। अगर कोई उनके नाम से आर्डर करता है तो वह पहले संपर्क कर आर्डर के बारे मे जानकारी ले लें। उन्होंने लोगों से जागरूक होने के लिए कहा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories