Fri, Mar 13, 2026
32 C
Gurgaon

पुराने नौकर ने मालकिन का गला दबाया, दीवार में सिर मार कर 25 लाख लूट भागा

जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में शुक्रवार रात व्यवसायी की पत्नी से 25 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि घर में घुसकर पुराने नौकर ने वारदात को अंजाम दिया। जहां आरोपित नौकर ने मालकिन का गला दबाने के बाद सिर पकड़ कर दीवार पर मारा। लूट की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात गुरुनानक कॉलोनी निवासी व्यवसायी किशन चंद के घर हुई। जिनकी नाहरगढ़ रोड पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार रात वह अपनी दुकान पर था और उसकी पत्नी कंचन घर पर अकेली थी। इसी दौरान पिछले छह महीने पहले काम करने वाला नौकर सन्नी निवासी मोहन नगर कच्ची बस्ती घर आया। नौकर सन्नी जैसे ही घर के अंदर घुसा तो उसने कंचन से दस हजार रुपये उधार मांगे। इस पर कंचन ने पति किशन चंद को फोन कर रुपये घर भेजने को कहा। इस दौरान सन्नी ने कंचन का गला दबाकर दीवार से सिर भिड़ा दिया और अलमारी के लॉकर तोड़ कर उसमें रखे 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। सिर फूटने से घायल कंचन के चार टांके आए है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घोटाले के मामले में आरोपित नौकर को पांच महीने पहले हटा दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके में पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी करवाई। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाश नौकर की तलाश कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories