Fri, Mar 13, 2026
29 C
Gurgaon

बीपीएल काे छाेड़कर अन्य उपभोक्ताओं की सब्सिडी 50 प्रतिशत तक कम हाे : शान्ता कुमार

शिमला, 8 जनवरी (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की अपील पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सम्पन्न लोगों से अपील की थी कि वे स्वयं बिजली सब्सिडी छोड़ दें। इस अपील के तहत कुछ मंत्रियों और विधायकों ने सब्सिडी छोड़ने की घोषणा की है।

इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद शान्ता कुमार ने मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली सब्सिडी छोड़ने के निर्णय से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं। शान्ता कुमार ने कहा है कि प्रदेश के गरीब बीपीएल परिवारों को बिजली सब्सिडी में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की जानी चाहिए। उनकी सब्सिडी पहले की तरह जारी रहनी चाहिए। स्वंय सब्सिडी छोड़ने वाले बहुत कम लोग होगें। अन्य सभी उपभोक्ताओं से सब्सिडी को 50 प्रतिशत तक कम कर दिया जाए। परन्तु इससे सरकार को अधिक आय प्राप्त होगी, जबकि सब्सिडी छोड़ने वाले लोग भी सीमित संख्या में होंगे। सरकार के गैर-योजना व्यय में 10 प्रतिशत की कमी की जाए। इससे राज्य सरकार को बचत होने का बड़ा अवसर मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

शान्ता कुमार ने मुख्यमंत्री को सलाह दी गई कि सरकार के आर्थिक साधनों को बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाए। यह समिति गंभीरता से विचार कर सरकार को नए उपाय सुझाए।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories