Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

देश के उत्तर-पश्चिम भाग में बर्फबारी से बिहार में ठिठुरन बढ़ी, विद्यालय के समय में हुआ बदलाव

देश के उत्तर में बर्फबारी का असर अब पूरे बिहार में भी दिखने लगा है। पटना मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पटना में ठंड की वजह से जिलाधिकारी डॉ. चंद्र शेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद संचालित करने का निर्देश दिया है। उनकी ओर से जारी लेटर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही स्कूल संचालित किया जा सकेगा।

पटना डीएम का यह आदेश 6 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े, पटना डीएम ने उसी को देखते हुए यह आदेश दिया है। डीएम ने सभी एसडीएम और जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश अनुपालन करने का निर्देश भी जारी किया है।

पूरे बिहार में पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है। तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आई है। बर्फीली हवा के कारण पटना का भी तापमान गिरा है। पटना का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी के बाद मौसम में सुधार हो सकता है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। बुधवार को जहां इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़ी। आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। पछुआ हवा के कारण राज्य के ज्यादातर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में औसतन 4-5 डिग्री का ही अंतर रह

गया है।

पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में तेज गिरावट से पटना में भीषण ठंड पड़ रही है। फिलहाल बिहार में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इन हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories