Thu, Feb 12, 2026
22 C
Gurgaon

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल के आवास पर पुलिस बल के पहुंचे जांच अधिकारी

सियोल, 03 जनवरी (हि.स.)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के आधिकारिक आवास पर शुक्रवार सुबह जांच अधिकारियों का बड़ा दल पुलिस बल के साथ पहुंच गया। इस दौरान जांच दल को राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के अधिकारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। फिलहाल जांच दल राष्ट्रपति के आवास पर ही है। अगर येओल आवास पर होंगे तो उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है।

द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, जांच दल में शामिल अधिकारी राष्ट्रपति येओल के निवास भवन तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। हालांकि जांच दल को राष्ट्रपति के अंगरक्षकों के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच दल ने अदालत का वारंट प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति के सुरक्षा कार्यालय प्रमुख ने तलाशी की अनुमति देने से इनकार कर दिया। जांच दल में भ्रष्टाचार जांच कार्यालय और पुलिस के लगभग 50 अधिकारी शामिल हैं। यह लोग सुबह लगभग 8:03 बजे राष्ट्रपति निवास परिसर में दाखिल हुए।

जांच दल शुक्रवार को यून को हिरासत में लेने में कामयाब होता है, तो उन्हें पूछताछ के लिए 48 घंटे का समय मिलेगा। इसके बाद अगर दल उन्हें गिरफ्तार करता है तो इसकी अनुमति कोर्ट से लेनी होगी। अदालत के नए वारंट जारी करने पर ही येओल की गिरफ्तारी संभव हो पाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories