श्रीलंका ने अंडर वर्ल्ड सरगना पोडी लेस्सी को भारत से सौंपने का किया आग्रह

0
491

कोलंबो, 17 जनवरी (हि.स.)। श्रीलंका का अंडर वर्ल्ड सरगना अरुमहंडी जेनिथ मदुशंका सिल्वा उर्फ ​​पोडी लेस्सी भारत में पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। श्रीलंका ने आधिकारिक रूप से भारत से उसे सौंपने का आग्रह किया है। लेस्सी को 16 जनवरी को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। जेनिथ मदुशंका डी सिल्वा उर्फ ​पोडी लेस्सी कुख्यात ड्रग तस्कर है। वह श्रीलंका में संगठित अपराधियों के गिरोहों का नेतृत्व करता है।

स्थानीय समाचार पत्र डेली न्यूज के अनुसार, श्रीलंका की कार्यवाहक आईजीपी प्रियंता वीरसूर्या ने भारत से आधिकारिक तौर पर पोडी लेस्सी को सौंपने का अनुरोध किया है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित श्रीलंकाई उच्चायोग से इस संबंध में भारतीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा है। श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता बुद्धिका मनतुंगा ने कहा कि पोडी लेस्सी को पिछले साल नौ दिसंबर को बालापिटिया मजिस्ट्रेट की अदालत से सशर्त जमानत मिलने पर जेल से रिहा किया गया था। अदालत ने उसकी विदेश यात्रा पर रोक लगा दी थी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लेस्सी चकमा देकर देश से भाग गया। कुछ दिन बाद उसके भारत में होने की सूचना मिली। इसे इंटरपोल के साथ से साझा कर भारतीय अधिकारियों से सहायता मांगी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here