शिमला में युवक की संदिग्ध मौत! टुटीकंडी में सीढ़ियों पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

0
923

शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी टुटीकंडी में गुरुवार शाम को एक युवक की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय शहजाद अली निवासी सोलन के रूप में हुई है। वह टुटीकंडी के एक भोजनालय में वर्कर था और नजदीक ही किराए के कमरे में रहता था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि शव कमरे के बाहर पक्की सीढ़ियों पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सिर, माथे और मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जो संभवतः गिरने से हुए हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली।

एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए और उन्हें पुलिस को सौंपा। शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभी तक परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से कोई आपत्ति या शक दर्ज नहीं करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने बीएनएसएस धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here