Thu, Mar 12, 2026
23 C
Gurgaon

महाराष्ट्रके नागपुर में दो बच्चे एचएमपीवी वायरस से संक्रमित मिले

नागपुर, 07 जनवरी (हि.स.)। कर्नाटक और गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र के नागपुर में चाइनीज वायरस एचएमपीवी के दो मामले सामने आए हैं।दोनों बच्चों के रक्त नमूने आगे की जांच के लिए पुणे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजे गए हैं। नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, एम्स के निदेशक डॉ. प्रशांत जोशी, जिला सर्जन डॉ. निवृत्ति राठौड़, नगर चिकित्सा अधिकारी दीपक सेलोकर ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दो बच्चों में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आए हैं। बतौर विपीन इटनकर नागपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी और 7 वर्षीय बालक को पिछले कुछ दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार के कारण रामदासपेठ के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया था। दवा देने के बाद भी बीमारी ठीक नहीं होने पर मरीज के नमूने जांच के लिए नीरी की प्रयोगशाला में भेजे गए और रिपोर्ट मिली कि दोनों ‘एचएमपीवी’ से संक्रमित थे। इस बारे में इटनकर ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। दोनों मरीज सामान्य स्थिति में हैं। दोनों बच्चों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में भेजे गए हैं। साथ ही वायरस के बारे में गहन जानकारी के लिए नमूने पुणे की ‘एनआईवी’ प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। अगले 2 से 3 दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका कम होने के बावजूद सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories