फरीदाबाद: लावारिस मिले दो नवजात शिशुओं के शव

0
323

फरीदाबाद, 7 जनवरी (हि.स.)। फरीदाबाद में एक ही दिन में दो नवजात शिशुओं के शव मिलने से हडक़ंप मच गया। एक नवजात बच्चे का शव जहां झाडिय़ों में मिला, वहीं दूसरा कूड़े के ढ़ेर पर पड़ा मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक वहां लोगों की भीड़ लग चुकी थी। पुलिस ने बच्चों के शवों को नागरिक अस्पताल भेजा है। आग की छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के सदर थाना क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर दोनों नवजात के शव मिले हैं। पहली घटना चंदावली गांव के पास की है। यहां कूड़े के ढेर पर एक सफेद पॉलीथिन पड़ा था। एक व्यक्ति ने इसे उठाया तो उसमें नवजात बच्चे का शव लिपटा था। बच्चे का जन्म एक दिन पहले ही हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फरीदाबाद में ही दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के डीग गांव की है। यहां पंचायत की जमीन के पास झाडिय़ों में करीब 3-4 महीने का गर्भस्थ शिशु (भ्रूण) मृत पाया गया। इसे भी पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here