ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत 

पूर्व बर्दवान, 30 दिसंबर (हि.स.)। हावड़ा बर्दवान(मेन) शाखा के अंतर्गत मेमारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रविवार रात रेलवे लाइन पर करते समय ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिलाओं के नाम झरना भुइंया (40) और पाखी भुइंया (38) थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांकुड़ा जिले के खातड़ा से एक बच्चे समेत छह लोग हुगली जिले ख्यानयान में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। वे बांकुड़ा-माशाग्राम शाखा के माशाग्राम स्टेशन पर उतरे और सड़क मार्ग से मेमोरी स्टेशन गए। इसके बाद वे मेमोरी स्टेशन पर टिकट खरीदकर ओवरब्रिज पर न चढ़ कर रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उस वक्त एक बच्चे समेत चार लोग तो प्लेटफॉर्म पर चढ़ गये लेकिन बाकी महिलाएं रेल ट्रक से प्लेटफॉर्म पर नहीं चढ़ पाईं। इसी समय प्लेटफार्म संख्या एक पर आ रही अप हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ने दोनों महिलाओं को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मेमारी स्टेशन की ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories