Tue, Mar 10, 2026
21 C
Gurgaon

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

जयपुर, 6 जनवरी (हि.स.)। जयपुर के वीकेआई थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। रोड नंबर 14 पर ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।

दुर्घटना स्थल पर पहुंची वेस्ट के एएसआई रघुनंदन ने बताया कि मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है, लेकिन वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मोबाइल रिपेयर कराने के बाद मृतक की पहचान संभव हो सकेगी। वहीं मोबाइल में लगी सिम भी टूटी हुई है, जिससे सिम कंपनी की मदद से नंबर रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक रोड नंबर 14 पर सड़क पार कर रहा था तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। खून अधिक बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के कपड़ों की तलाशी में कुछ कागज मिले हैं, जो बिहार से संबंधित हैं। पुलिस मोबाइल नंबर और दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories