Tue, Feb 17, 2026
26 C
Gurgaon

नेशनल हाईवे-48 पर निजी बस पलटी, आठ यात्री घायल

उदयपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। खेरवाड़ा मुख्य कस्बे में नेशनल हाईवे-48 पर मंगलवार अलसुबह एक निजी स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बस में सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए। जिन्हें खेरवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस की विंडस्क्रीन टूट गई और बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार हादसा कस्बे में बीओबी बैंक के सामने हाईवे का है।

ड्राइवर बस चलाते वक्त पानी पी रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन ​बिगड़ गया और हादसा हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि आठ यात्रियों में से दो गंभीर घायल है, बाकी के हल्की चोटें लगी हैं। एक गंभीर घायल को एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार निजी बस हरियाणा से उदयपुर होते हुए अहमदाबाद जा रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सर्विस रोड पर जाकर पलट गई। सुबह के समय बस में सभी यात्री सो रहे थे लेकिन जैसे ही हादसा हुआ तो बस के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर खेरवाड़ा थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों में ड्राइवर सहित आठ लोग शामिल हैं। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पलटी बस को खड़ा कराया और साइड में किया। इसके बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories