करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

0
357

महिला अपने चाचा के घर शादी में आई थी और घर की छत पर सोई थी। सोमवार सुबह जगने के बाद अचानक महिला हाई वोल्टेज तार में सट गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। बावजूद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान सलमा बीबी( 35), पति मोहम्मद बरकत अंसारी के रूप में हुई है। महिला पाटन थाना क्षेत्र के लोइगा सुठा की रहने वाली थी। उसका मायका चैनपुर के सेमरा में है। सोमवार सुबह 10 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।

जानकारी के अनुसार पोखराहा खुर्द में आशिक अंसारी उर्फ नेजाम की बेटी की शादी थी।

रविवार को बारात आई थी। इस शादी में सलमा बीवी भी शामिल हुई थी। शादी के बाद करीब 40 से 50 लोग घर की छत पर सो रहे थे। अहले सुबह उठने पर नींद के कारण सलमा समझ नहीं पाई और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। इस घटना में छत पर सोए अन्य लोग बाल बाल बच गए।

आशिक अंसारी उर्फ नेजाम ने बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। अब तक सात से आठ बार आवेदन देकर बिजली विभाग से तार हटाने का आग्रह किया गया, लेकिन हर बार उनके आग्रह को अनसुना कर दिया आवेदन को बार-बार फाड़ दिया जाता है। एक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाती है। बिजली विभाग की लापरवाही से उसके घर में मौत हुई। उन्होंने उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इधर जानकारी मिली है कि आशिक अंसारी की छत से गुजरे 11000 वोल्ट के तार से बचने के लिए छत पर अपने स्तर से सुरक्षा उपाय किए गए हैं लेकिन यह पूरी तरह से कारगर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here