Mon, Mar 30, 2026
24 C
Gurgaon

किडनैप पुलिसकर्मियों को छुड़ाने पहुंचे थानाधिकारी का सिर फोड़ा, 11 घायल-गाड़ियां भी तोड़ीं

सीकर, 2 अप्रैल (हि.स.)। अजीतगढ़ थाने के डाला वाली ढाणी में मंगलवार रात बंधक पुलिसवालों को छुड़ाने पहुंची पांच थानों की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में सब थानाधिकारी और सब इंस्पेक्टर का सिर फूट गया और 11 से ज्यादा पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुए हैं।

आरोपितों ने पुलिसकर्मियों के गाड़ियों को भी तोड़ दिया। हमले की सूचना मिलने पर एसपी भुवन भूषण यादव भी मौके पर पहुंचे।

इस मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह तक करीब 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम अजीतगढ़ थाने के तीन पुलिसकर्मी मारपीट केस के फरार आरोपित महिपाल को पकड़ने गए थे।

इसी दाैरान गांव में आरोपित के ही किसी परिचित की बारात निकल रही थी। ऐसे में बारात में शामिल लोगों ने तीनों को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो देर रात पांच थानों खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, थोई, रींगस के 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी इन्हें छुड़ाने ढाणी में पहुंचे थे।

पुलिस टीम को देखते ही ग्रामीणों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने भी पुलिस के साथ मारपीट की।

घटना में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट, खंडेला थानाधिकारी इंद्रप्रकाश यादव समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मुकेश सेपट के सिर में सात टांके आए हैं।

माहौल बिगड़ता देख आरएसी की टीम को बुलाया गया। इसके बाद जैसे-तैसे वहां माहौल को शांत करवाया गया। इसके बाद पथराव में करने वाले ग्रामीणों को गिरफ्तार किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories