Thu, Feb 12, 2026
14 C
Gurgaon

शुद्ध आहार मिलावट पर वार: 1160 किलो मावा नष्ट करवाया

बीकानेर, 4 मार्च (हि.स.)। होली के त्याेहार के मद्देनजर राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध के नेतृत्व में सघन कार्रवाई की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कमला कॉलोनी स्थित आशा कोल्ड स्टोर तथा प्रीति कोल्ड स्टोर पर निरीक्षण एवं न्यूनीकरण की कार्रवाई की गई। प्रीति कोल्ड स्टोर पर लगभग 1160 किलो पुराना, फफूंद लगा और बदबूदार मावा रखा था। कोल्ड स्टोर मालिक से इन पीपों के मालिक के बारे में पूछने पर बताया गया कि इनका कोइ मालिक नहीं है। मौके से मावे के 4 नमूने लिए गए तथा खराब मावे को जनहित में आबादी से दूर नष्ट करवाया गया। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कोल्ड स्टोर मालिक को पाबंद किया गया। इसके साथ ही आशा कोल्ड स्टोर पर मावे के 2 नमूने लेने के पश्चात 210 किलो मावा जांच रिपोर्ट आने तक सीज किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में डॉक्टर रमेश गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार,श्रवण कुमार वर्मा,भानु प्रताप सिंह तथा राकेश कुमार गोदारा शामिल रहे। कुल लिए गए 6 नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भेजा जाएगा जिसके परिणाम अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories