Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

120 करोड़ का टोल घोटाला, सॉफ्टवेयर से खेल- एसटीएफ ने 3 कर्मियों को दबोचा

मीरजापुर, 23 जनवरी (हि.स.)। लखनऊ एसटीएफ ने मीरजापुर के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित अतरैला टोल प्लाजा पर 120 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करते हुए बुधवार को तीन टोलकर्मियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने विशेष सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टोल वसूली की असली रकम छिपाई और सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान पहुंचाया।

एसटीएफ के निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में गिरफ्तार हुए आरोपियों में प्रयागराज के राजू मिश्र, मध्य प्रदेश के मनीष मिश्र और जौनपुर के आलोक कुमार सिंह शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घोटाले की जड़ें अन्य टोल प्लाजा तक भी फैली हो सकती हैं।

अन्य टोल प्लाजा पर भी जांच जारी

घोटाले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ ने वाराणसी-हनुमना फोरलेन के अन्य टोल प्लाजा पर भी जांच तेज कर दी है। टोल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। लालगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि विस्तृत जानकारी एसटीएफ की जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

बड़ी कार्रवाई की तैयारी में एसटीएफ

यह घोटाला केवल अतरैला टोल प्लाजा तक सीमित नहीं है। अन्य टोल प्लाजा में भी इसी तरह की अनियमितताओं की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories