प्रयागराज में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 18 घायल

0
217

एक की हालत गंभीर, सभी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से संगम स्नान को आए थे

प्रयागराज, 13 जून (हि.स.)
शुक्रवार सुबह दारागंज थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के पलटने से 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से संगम स्नान के लिए प्रयागराज आ रहे थे।

हादसा ओडी फोर्ट चौराहे के पास उस वक्त हुआ जब वाहन मुड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गयासूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया।

🗣️ पुलिस का बयान

नगर पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती ने बताया कि, ‘‘वाहन में सवार सभी लोग संगम स्नान के लिए आ रहे थे। हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है।’’

🚑 स्थिति पर नजर

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here