Thu, Feb 12, 2026
12 C
Gurgaon

20 लाख के जेवरात व 1 लाख 70 हजार रुपये के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

नवादा, 15 मार्च (हि.स.)।नवादा नगर थाना पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में आठ घरों में हुई चोरी की घटना का उदभेदन करते हुए चार चोरों को चोरी के एक लाख 70 हजार रुपये नगद समेत लगभग 20 लाख के सोने के जेवरात बरामद किया है। लगातार घट रही चोरी की घटना पर अंकुश लगाने तथा चोरों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से एसपी अभिनव धीमन ने सदर एसडीपीओ हुलास कुमार काे कार्रवाई का निर्देश दिया था ।

एसडीपीओ ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी गोलू कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि गोलू की गिरफ्तारी के समय 15 लाख का जेवरात बरामद हुआ था। एसडीपीओ कुमार ने बताया कि गोलू के निशानदेही पर लगभग 15 लाख कैश और समान बरामद किया था। उन्होंने बताया कि उसके निशानदेही पर इस चोरी की घटना में संलिप्त चार अन्य अभियुक्त को नगर थाना क्षेत्र के बुधौल गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों में नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मुहल्ला निवासी राहुल कुमार, न्यू एरिया पातालपुरी मुहल्ला निवासी राहुल कुमार, प्रसाद बिगहा मुहल्ला निवासी करण विश्वकर्मा तथा पकरीबरावा थाना क्षेत्र के डिहा गांव निवासी रंरॉकी कुमार शामिल है।

बताया गया कि उक्त चारों के निशानदेही पर एक लाख 70 हजार नगद, सोने का चूड़ी 6, सोने का चैन एक, सोने का मंगलसूत्र एक, सोने का अंगूठी एक, तनिष्क लिखा हुआ सोने का जिउतिया एक तथा दो सोने का बिस्किट बरामद किया गया। इसके अलावा नगर थाना क्षेत्र के गढ़पर मुहल्ला निवासी शुभम कुमार के पास से गले का सेट तथा एक किलो चांदी का जेवरात बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories