Wed, Feb 25, 2026
17 C
Gurgaon

कल्याण गुरुकुल के 24 छात्रों को मिली नौकरी, संस्थान में दी गई विदाई

खूंटी, 3 अप्रैल (हि.स.)। कल्याण गुरुकुल खूंटी में गुरुवार को इलेक्ट्रिशियन ट्रेड (बैच नंबर 78) के छात्रों के लिए ऑफर लेटर वितरण और विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर तोरपा के प्रखंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र झा और गुरुकुल के वरीय प्राचार्य किशोर चंद्र मोहंती ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को उनके नए सफर के लिए रवाना किया।

इस बैच के 24 छात्रों को बेंगलुरु स्थित शोभा लिमिटेड में नौकरी मिली है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्य अतिथि नवीन चंद्र झा ने छात्रों को अनुशासन, मेहनत और कार्यस्थल पर समर्पण के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में सफलता की नई राहें खोलेगा।

उन्होंने छात्रों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और अपने कौशल के निरंतर विकास पर जोर देने की प्रेरणा दी।

प्राचार्य केसी मोहंती ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह नौकरी उनके करियर की पहली सीढ़ी है और यदि वे मेहनत और लगन से काम करेंगे, तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने छात्रों से स्वयं को निरंतर सीखने का आग्रह किया। इस अवसर पर प्रदीप विश्वास, चंदन कुमार, मो आलमगीर, सदसिवन गोपालन, रमेश चंद्र जेना, वेद प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे। सभी ने छात्रों को शुभकामनाए देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories