Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

खुले में शराब पीने वाले 276 शराबी पहुंचे हवालात

जिले में खुले आसमान के नीचे सार्वजनिक स्थानों पर चल रही ओपन बारो के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को भी देर शाम दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्तों के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र तथा ट्रांस हिंडन क्षेत्र में चले इस अभियान में कुल 276 शराबी पकड़े गए जो खुले में शराब पी रहे थे। कोई गाड़ी के बोनट पर रखकर,कोई छत पर तो कोई गाड़ी के अंदर तो कोई शराब के ठेके के आसपास कोने में सूनसान तो कोई सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर बेख़ौफ़ होकर शराब पी रहा था। पिछले कई दिनों से पुलिस द्वारा चलाये जा इस विशेष अभियान में अभी तक डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा ने निर्देश दिए थे कि शाम को कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए शराब के ठेकों के आसपास विशेष अभियान चलाया जाए। इसी क्रम में नगर जोन पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तक शराब ठेकों के आसपास व सड़क के किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग का एक सघन अभियान चलाया गया, जिसमें ऐसे 276 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक रूप से खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे थे। जिससे वहां आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया व उनका मेडिकल कराते हुए 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।

ग्रामीण जोन में इस खास अभियान में कुल 165 लोग पकड़े गए। इसमें थाना लोनी- 16, थाना ट्रोनिका सिटी-08, थाना अंकुर विहार-10,थाना लोनी बॉर्डर-15,थाना मसूरी-15,थाना मुरादनगर-20, थाना मोदीनगर-11,थाना निवाड़ी-10, थाना भोजपुर-15, थाना वेव सिटी-17,थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक-28, कुल- 165 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी ।

ट्रांस हिण्डन जोन में चले अभियान में कुल 111 लोग पकड़े गए। थाना इन्दिरापुरम – 23, कौशाम्बी – 08, खोड़ा – 12, साहिबाबाद – 15, लिंकरोड – 13, शालीमार गार्डन – 21, टीलामोड़ – 19, कुल – 111 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई गयी ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories