Thu, Mar 26, 2026
23 C
Gurgaon

पहलगाम आतंकी हमले में गुजरात के तीन लोगों की मौत की पुष्टि

भावनगर, 23 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों में गुजरात के तीन लोग भी हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है। भावनगर के पिता-पुत्र हमले के बाद लापता थे, दोनों का शव बरामद हो गए हैं। मंगलवार को सूरत के एक युवक की मौत की पुष्टि हुई थी।

पहलगाम में हुएआतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हुई है। सबसे पहले सूरत के युवक शैलेष कलठिया की मौत होने की पुष्टि हुई। भावनगर के पिता-पुत्र की मौत की पुष्टि आज सुबह प्रशासन ने की। यह हैं भावनगर के कालियाबीड क्षेत्र में रहने वाले यतीशभाई और उनके पुत्र स्मित। दोनों पिता-पुत्र मंगलवार से लापता थे। स्मित की माता सही सलामत मिली हैं। भावनगर से 20 लोगों का ग्रुप जम्मू-कश्मीर गया था। इस ग्रुप में भावनगर के कालियाबीड क्षेत्र के यतीशभाई परमार, उनकी पत्नी काजलबेन और पुत्र स्मित भी शामिल थे। भावनगर निवासी यतीश परमार (45) हेयर सैलून चलाते थे। जबकि उनका 17 वर्षीय पुत्र स्मित कक्षा 11वीं में पढ़ाई कर रहा था। एक अन्य व्यक्ति विनुभाई डाभी के हाथ में गोली छूते हुए निकल गई। उनका इलाज चल रहा है। ग्रुप के अन्य 17 लोग सुरक्षित हैं। एक अन्य युवक मूल अमरेली के दामनगर धूफणिया गांव के निवासी और सूरत में रहने वाले शैलेष कलथिया की मौत की पुष्टि मंगलवार को ही हो गई थी। वह सूरत के नाना वराछा के चीकूवाडी स्थित हरिकुंज विभाग 2 के 29 नंबर मकान में रहता था। शैलेष भाई बैंक ऑफ बड़ौदा में काम करता था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories