Tue, Mar 3, 2026
18 C
Gurgaon

अंकलेश्वर में एनएच-48 पर कार-ट्रक भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

-अजमेर में उर्स में शामिल होकर मुंबई लौटते वक्त परिवार हादसे का शिकार

भरुच, 8 जनवरी (हि.स.)। भरुच जिले के अंकलेश्वर के समीप नेशनल हाइवे-48 पर बुधवार सुबह सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, 4 अन्य लोग घायल हो गए। अजमेर में उर्स में शामिल होकर मुंबई लौटते वक्त परिवार हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर क्रेन और फायर विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से 4 घायलों का रेसक्यू कर उन्हें भरुच के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हाइवे पर लंबा ट्रैफिक जाम हो गया, जिसके बाद पानोली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैफिक जाम खुलवाया।

अंकलेश्वर के बाकरोल ब्रिज के समीप बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कार आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। मुंबई के पालघर का परिवार कार में बैठा था। सभी अजमेर शरीफ के उर्स में शामिल होकर वापस मुंबई के पालघर की ओर लौट रहे थे। हादसे में कार सवार ताहीर शेख (32), आर्यन योगले (23), मुद्दसर जाट (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को भरुच के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पानोली पुलिस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories