Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

डेढ़ करोड़ का इनामी केशव राव सहित 26 नक्सली ढेर, सुरक्षाकर्मी का बलि‍दान

बीजापुर, 21 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में बुधवार सुबह मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पोलित ब्यूरो के शीर्ष सदस्य डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू सहित अब तक 26 नक्सलियों को मार गिराया है। कई अन्य नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के एक जवान बलिदान हुआ।

नक्सल विराेधी अभियान में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के जवान शामिल हैं। नक्सलियों के खिलाफ मिली इस सबसे बड़ी सफलता पर छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नारायणपुर, बीजापुर के संयुक्त क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। व‍िजय शर्मा ने बताया कि पिछले कई घंटे से ऑपरेशन चल रहा था। मुठभेड़ में 26 बड़े नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ स्थल पर सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बल का एक जवान मुठभेड़ में बलि‍दान हुआ है जबकि एक जवान घायल है लेकिन वह खतरे से बाहर है। गृहमंत्री ने इस बड़ी सफलता पर सुरक्षा बल के जवानों को बधाई दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories