चुराचांदपुर में 4.8 एकड़ में फैली अफीम की फसल नष्ट

0
231

इंफाल, 16 जनवरी (हि.स.)। मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स, वन विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने चुराचांदपुर जिले के सांगाइकोट थाना क्षेत्र के हाओपी मोलन पहाड़ी क्षेत्र में अफीम की खेती के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में लगभग 4.8 एकड़ में फैली अफीम की फसल नष्ट कर दी गई।

अभियान के दौरान छह अफीम की फली भी जब्त की गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और खेती करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here