Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

एक एकड़ में लगी 40 करोड़ के अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट, नक्सलियों ने की थी खेती

नवादा, 13 फ़रवरी (हि.स.)।नवादा जिले के रजौली क्षेत्र के सवैयाटांड़ पंचायत के पेल्मो जंगल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर हो रहे अफीम की खेती को रजौली पुलिस और वन विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है, जिसकी कीमत 40 करोड़ बताई जा रही है।

सूचना मिली कि नक्सलियाें ने हथियार खरीदने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की थी ।संयुक्त कार्रवाई कर लगभग एक एकड़ में लहलहाते अफीम की फसल को विनष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घने जंगल और दुर्गम रास्तों को पार करते हुए अफीम फसल को नष्ट के लिए टीम ने यह सफलता पाया है।जंगल में बरसाती नालों के पास एवं छोटी पहाड़ी की घाटियों के बीच छुपी हुई । जमीन पर लगी अफीम की फसल लगभग तैयार हालत में थी,जिसे नष्ट किया गया है।छापेमारी करने के दौरान में एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

क्या कहते हैं,एसपी

नवादा एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सवैयाटाड़ पंचायत के पेल्मों के जंगल में लगे एक एकड़ में लगी अफीम को फसल को नष्ट किया गया है।छापेमारी करने के क्रम में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।जिससे पूछताछ की जा रही है।अफीम की फसल तैयार करने वालों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories