Thu, Mar 5, 2026
33 C
Gurgaon

यूपी-112 पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 5 गिरफ्तार

जौनपुर ,22 मई (हि.स.)। थाना सरपतहां पुलिस ने यूपी-112 के पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर की गई।घटना के संबंध में गुरुवार को जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना 21 मई की रात करीब 11:03 बजे की है। यूपी-112 को सूचना मिली कि कोइरीपुर में चंद्र कुमार को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। मौके पर पहुंची पीआरवी 2327 के कमांडर हेड कांस्टेबल बलवंत पाल और ड्राइवर होमगार्ड सुनील कुमार को कुछ लोगों ने घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज की और सरकारी काम में बाधा डाली। इस घटना का वीडियो भी वायरल किया गया।

पुलिस ने हेड कांस्टेबल बलवंत पाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में नीरज कुमार, जियालाल, आलोक कुमार उर्फ सचिन, देवेन्द्र और करीना शामिल हैं। इनमें से चार आरोपी कोईरीपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक सुलतानपुर का रहने वाला है।थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में चार उप-निरीक्षक और सात अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 221, 132, 352 BNS और 7 CLA ACT के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories