Sat, Feb 7, 2026
24 C
Gurgaon

सूरत, वडोदरा और मेहसाणा में सड़क हादसों में पांच की मौत

अहमदाबाद, 21 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के तीन जिलों में रविवार देर रात से लेकर सोमवार सुबह तक अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई है। वडोदरा में ट्रक के पीछे बस टकराने से दाे लोगों की मौत हाे गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। सूरत के कामरेज के समीप ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दाे पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीसरी घटना मेहसाणा के ऊंझा के समीप हुई, जिसमें बस और ट्रेलर के बीच भिड़ंत में दाे लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सूरत के कामरेज क्षेत्र के नवागाम ब्रिज पर रविवार देर रात एक पिकअप वैन पलट गई। इसकी वजह से यहां ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ट्रैफिक हटा रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैफिक पुलिस की वैन, एनएचएआई की बोलेरो, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन और ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिकअप बोलेरो चालक राधे कृष्णा पांडेय की मौत हो गई। दो पुलिसकर्मी किरण सिंह राठौड़ और शैलेष वसावा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में नमक भरा था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, पुलिस ने क्लीनर को पकड़कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।

वडोदरा के आजवा चौराहे और गोल्डन चौराहा के बीच दरजीपुरा एयरफोर्स ब्रिज पर सोमवार सुबह सूरत से अहमदाबाद जा रही पवन ट्रैवेल्स की बस अपने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। इसमें चंदुभाई कुंभाणी (58) और पार्थ बावलिया (25) की मौत हो गई। हादसे में आठ अन्य लोग घायल हो गए। इन घायलाें की पहचान कमलेश प्रजापति (46), कमलचंद्र विश्वकर्मा (44), जिग्नेश पटेल (42), प्रियंका खूंट (25), विश्वाबेन रामाणी (16), प्रित भायाणी (17) और मीत काछडिया (17) के रूप में हुई हैं।

एक अन्य सड़क हादसा मेहसाणा जिले के मकतुपुर हाइवे पर ऊंझा के समीप हुआ। निजी ट्रैवेल्स की बस और ट्रेलर की भिड़ंत में दाे लोगों की मौत हो गई, वहीं 17 यात्री घायल हो गए। घायलों को समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात हुए इस हादसे में बस चालक समेत एक यात्री की मौत हो गई। बस राजस्थान के बालोतरा से सूरत जा रही थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories