सड़क दुर्घटना में घायल पांच वर्षीय बच्ची की हुई माैत

0
334

जगदलपुर, 8 जनवरी (हि.स.)। जिले के बस्तर थान क्षेत्र अंर्तगत ग्राम परचनपाल कन्या आश्रम के पास चार जनवरी की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही पांच वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां उपचार के दौरान आज बुधवार काे बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार परचनपाल निवासी हेमसिंग ठाकुर की 5 वर्षीय पुत्री फालवी उर्फ धानी 4 जनवरी को परचनपाल के पास सड़क किनारे खड़ी थी कि अचानक से अपने रिश्तेदार को देखकर सड़क पार करने के लिए दौड़ गई। बच्ची को सड़क पार करता देख बस्तर की ओर से जगदलपुर जा रहे ट्रक चालक ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायल बच्ची को उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दाैरान 8 जनवरी की सुबह बच्ची की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here