प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से नवविवाहिता बहन की मौत, भाई घायल

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लेहड़ी गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

नवविवाहिता की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान मुस्कान (22) पुत्री स्वर्गीय सुबराती निवासी लेहड़ी गांव के रूप में हुई है। बताया गया कि मुस्कान की शादी करीब एक माह पहले ही हुई थी।

भाई के साथ लौट रही थी घर

परिवार के लोगों ने बताया कि मुस्कान अपने भाई मोहम्मद इरफान के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान लेहड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में भाई घायल

टक्कर इतनी तेज थी कि मुस्कान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

नवविवाहिता की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories