कोल इंडिया में सरकार बेचेगी 2% हिस्सेदारी, 5 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी

कोल इंडिया में सरकार बेचेगी 2 फीसदी हिस्सेदारी

केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी Coal India Limited में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बिक्री पेशकश (ओएफएस) गैर-खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार से खुल गई है। सरकार को इस हिस्सेदारी बिक्री से करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

412 रुपये प्रति शेयर तय हुआ न्यूनतम मूल्य

सरकार ने ओएफएस के लिए न्यूनतम मूल्य 412 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह कीमत मंगलवार के बंद भाव 458.25 रुपये से करीब 10 फीसदी कम है।

दो दिन चलने वाली इस बिक्री पेशकश के तहत सरकार लगभग 12.32 करोड़ शेयर बेच रही है। इसमें एक फीसदी का ग्रीनशू विकल्प भी शामिल किया गया है।

निवेशकों ने दिखाई जोरदार रुचि

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बाजार खुलने के एक घंटे के भीतर ही गैर-खुदरा निवेशकों ने लगभग 27.39 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। यह उनके लिए आरक्षित 5.54 करोड़ शेयरों से काफी ज्यादा है।

शेयरों के लिए संकेतात्मक बोली मूल्य लगभग 414.57 रुपये प्रति शेयर दर्ज किया गया।

खुदरा निवेशक 29 मई को लगा सकेंगे बोली

सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार खुदरा निवेशक अब 29 मई को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। 28 मई को शेयर बाजार बंद रहने के कारण निवेश प्रक्रिया अगले कारोबारी दिन जारी रहेगी।

शेयर में दिखी गिरावट

ओएफएस की घोषणा के बाद बुधवार को Coal India Limited के शेयर में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर करीब 2.30 फीसदी टूटकर 447.70 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

चालू वित्त वर्ष का दूसरा बड़ा OFS

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2026-27 में यह किसी सरकारी कंपनी के लिए दूसरा बड़ा ओएफएस है। इससे पहले सरकार Central Bank of India में 8.08 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 2,266 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories