Sun, Mar 29, 2026
23 C
Gurgaon

मारपीट के फरार आरोपित को जूटमिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़, 23 जनवरी (हि.स.)। जूटमिल पुलिस ने आज मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपित दीपक सारथी (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपित दीपक सारथी सराईभद्दर वार्ड नंबर 34 का निवासी है, जिसने बीते 01 नवंबर को मोहल्ले में हुए विवाद के दौरान गाली-गलौच और चाकू से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया था।

रिपोर्टकर्ता ने पवन अनिल (38 वर्ष) बताया कि 01 नवंबर की सुबह मोहल्ले में दीपक सारथी शराब के नशे में मन्नू सोनी के साथ झगड़ा कर रहा था। विवाद शांत कराया और दीपक को समझा-बुझाकर उसके घर तक छोड़ा। इस दौरान दीपक ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से सब्जी काटने वाला चाकू लाकर हमला कर दिया। इस हमले में पवन के हाथ, कोहनी और बाईं पसली पर चोटें आईं। घटना के बाद पवन अनिल ने जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर अपराध क्रमांक 454/2024 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस भी जोड़ी।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपित दीपक सारथी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपितको आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया । जूटमिल पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories